
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गायत्री परिवार ने की मुलाकात, 251 कुण्डीय महायज्ञ का निमंत्रण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर 09 से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के हसौद में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेट
रायपुर, 01दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निर्मल सिन्हा, कैलाश साहू, कृष्ण कुमार जायसवाल, आदर्श वर्मा, हेमंत पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








