Advertisement

4 दिसंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख घटनाएँ और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

4 दिसंबर: इतिहास में दर्ज प्रमुख घटनाएँ, जन्म, निधन और विशेष दिवस

4 दिसंबर का इतिहास: ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 338वां दिन (लीप वर्ष में 339वां) कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है, वहीं विश्व इतिहास में भी अनेक निर्णायक घटनाएँ घटित हुईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

4 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा बनाए गए।
  • 1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा को समाप्त करने का एलान किया।
  • 1860 – गोवा के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट लेकर पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा।
  • 1952 – इंग्लैंड में घने स्मॉग के कारण हजारों लोगों की मौत।
  • 1959 – भारत-नेपाल के बीच गंडक सिंचाई व विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
  • 1967 – भारत का पहला रॉकेट ‘रोहिणी RH-75’ थुम्बा से प्रक्षेपित।
  • 1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चे का गठन।
  • 1984 – हिज़बुल्लाह ने कुवैत एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
  • 1991 – लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक 7 वर्ष बाद रिहा।
  • 1996 – नासा ने मंगल की सतह के अध्ययन के लिए ‘मार्स पाथफाइंडर’ लॉन्च किया।
  • 2006 – फिलीपींस में भीषण तूफान बाद ज़मीन धंसने से लगभग 1000 मौतें।
  • 2008 – इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिए चयनित किया गया।

 4 दिसंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व

  • 1994 – रानी रामपाल, भारतीय हॉकी खिलाड़ी
  • 1979 – सुनीता रानी, भारतीय एथलीट
  • 1923 – श्रीपति मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री
  • 1922 – घंटासला वेंकटेश्वर राव, संगीतकार
  • 1919 – इंद्र कुमार गुजराल, भारत के 12वें प्रधानमंत्री
  • 1910 – रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के 8वें राष्ट्रपति
  • 1910 – मोतीलाल, बॉलीवुड अभिनेता
  • 1898 – के. एस. कृष्णन, भौतिक वैज्ञानिक
  • 1892 – विद्याभूषण विभु, साहित्यकार
  • 1888 – रमेश चंद्र मजूमदार, इतिहासकार

4 दिसंबर को हुए प्रमुख निधन

  • 2021 – विनोद दुआ, प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार और कार्यक्रम निर्देशक
  • 2020 – नरिंदर सिंह कपानी, “फाइबर ऑप्टिक्स के जनक”
  • 2017 – शशि कपूर, विख्यात फ़िल्म अभिनेता
  • 1962 – अन्नपूर्णानंद, हिन्दी के प्रशंसित हास्य लेखक

4 दिसंबर : विशेष दिवस

भारतीय नौसेना दिवस

1971 के कराची हमले में भारतीय नौसेना की वीरता और ऑपरेशन ‘ट्राइडेंट’ की सफलता के सम्मान में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47