Advertisement

रायपुर वनडे में विराट कोहली के पैर छूने मैदान में घुसा फैन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विराट कोहली के पैर छूने मैदान में घुसा फैन, पुलिस ने किया गिरफ्तार; रायपुर वनडे में हंगामा

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन देखने को मिला। भारतीय पारी के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस आया और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैर छू लिए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी युवक को कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले जा रहे हैं, जबकि स्टैंड्स में मौजूद दर्शक इस घटना को शोर-शराबे के बीच देख रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

फैन का नाम चंदप्रकाश बंजारे, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

पुलिस ने अपडेट दिया है कि आरोपी युवक की पहचान चंदप्रकाश बंजारे, निवासी नकटा गांव, के रूप में हुई है। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में युवक ने खुद को विराट कोहली का कट्टर प्रशंसक बताया।

पहले भी हो चुका है ऐसा वाकया

कोहली के साथ ऐसा वाकया पहली बार नहीं हुआ है। रांची में खेले गए वनडे मैच के दौरान भी एक फैन सुरक्षा तोड़कर मैदान में घुस गया था और कोहली के चरणों में लेट गया था। उस घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

कोहली का शतक, भारत की हार

मैच की बात करें तो विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 53वां ODI शतक जमाया और 102 रनों की पारी खेली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने बेहद दमदार पीछा करते हुए यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47