Advertisement

धमतरी की 08 दिसंबर 2025 की बड़ी खबरें | Top News of Dhamtari

धमतरी की 08 दिसंबर 2025 की बड़ी खबरें: स्वर्ण प्राशन रिकॉर्ड, अवैध धान जब्ती, अवकाश, भर्ती, खेल उत्सव और जागरूकता कार्यक्रम

वनांचल नगरी में नया रिकॉर्ड: 2213 बच्चों को स्वर्ण प्राशन

नगरी ब्लॉक के सांकरा में आज वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन में 2213 बच्चों को स्वर्ण प्राशन, 810 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 600+ को आयुर्वेदिक इलाज मिला।
कमार जनजाति के बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।


उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्रवाई: 3296 क्विंटल अवैध धान जब्त

धान खरीदी प्रणाली को पारदर्शी रखने कलेक्टर के निर्देश पर उड़नदस्ता दल सक्रिय।
अब तक 54 प्रकरण दर्ज और 3296 क्विंटल अवैध धान जब्त।
नगरी मंडी में सबसे ज्यादा कार्रवाई।


धमतरी सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती: 11 दिसंबर को साक्षात्कार

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 पदों हेतु
11 दिसंबर सुबह 9 बजे आजीविका महाविद्यालय में साक्षात्कार + कौशल परीक्षा आयोजित।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने 10 दिसंबर का स्थानीय अवकाश घोषित किया।
(बैंक और कोषालय को छोड़कर सभी के लिए लागू)


जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता और युवा उत्सव 09 दिसंबर को

इंडोर स्टेडियम आमातालाब में 9 दिसंबर को खेल एवं युवा उत्सव।
लोकनृत्य, पंथी, करमा, सुआ, वाद-विवाद, चित्रकला, नवाचार, नाटक, रॉकबैंड जैसी प्रतियोगिताएँ होंगी।


बालिकाओं में स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरूकता: 1100 इको-फ्रेंडली पैड वितरित

जिला प्रशासन और जगती फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम।
माहवारी स्वच्छता, पोषण, कैंसर जागरूकता पर सत्र आयोजित।
जल्द ही वनांचल क्षेत्र में विशेष हेल्थ कैंप भी लगेगा।


नगरी क्षेत्र में 123.20 क्विंटल अवैध धान जब्त

उड़नदस्ता दल की आकस्मिक जांच में नगरी क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों से
123.20 क्विंटल अवैध धान जब्त।
अवैध कारोबार पर प्रशासन की कड़ी चेतावनी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47