Advertisement

कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक | 21 दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान

कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित

कोरबा, 11 दिसंबर 2025।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर 2025 को जिले में सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे शुरू होगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भारत सरकार एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, निर्माण भवन नई दिल्ली के निर्देशानुसार देशभर में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों में बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

इसके बाद 22 और 23 दिसंबर 2025 को मॉप-अप गतिविधि के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे, ताकि जिले में कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47