Advertisement

कोरबा: वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित

वर्ष का अंतिम लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

कोरबा, 11 दिसंबर 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के तत्वावधान में वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। लोक अदालत एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच है जहां न्यायालयीन प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर विवादों का त्वरित निपटारा किया जाता है। इससे न्याय प्रक्रिया में समय और संसाधन दोनों की बचत होती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस वर्ष की अंतिम लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों के निराकरण की संभावना है। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, दिवानी मामले, चेक बाउंस (एनआई एक्ट), यान वसूली, मोटर दुर्घटना दावा (MACT) तथा ट्रैफिक चालान जैसे प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

इसके साथ ही ऐसे मामले जो अभी न्यायालयों में प्रस्तुत नहीं हुए हैं, उन्हें भी प्री-लिटिगेशन के माध्यम से सुलझाया जाएगा। इसमें बैंक वसूली, विद्युत बकाया, जल एवं कर संपत्ति बकाया, टेलीफोन बिल सहित कई प्रकार के मामले शामिल रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इच्छुक पक्षों से लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने विवादों का त्वरित समाधान कराने की अपील की है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47