Advertisement

कोविड नियमों के अनुपालन में फिर सख्ती शुरू लापरवाही बरतने वालों पर 8 हजार 700 रूपए का चालानी कार्यवाही

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्रों में कोविड नियमों के अनुपालन पर सख्ती से कार्यवाही शुरू

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्रों में कोविड नियमों के अनुपालन पर सख्ती से कार्यवाही शुरू की जा रही है।
इसी कड़ी में शनिवार को तहसीलदार भूषण मण्डावी के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर निगम की टीम द्वारा कोविड गाईडलाईन के अनुपालन में लापरवाही बरतने वालों पर 8 हजार 700 रूपए की जुर्माना वूसला गया।
तहसीलदार भूषण मण्डावी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के घड़ी चौक, गांधी चौक, जोड़ा पीपल, बिलासपुर चौक, खरसिया नाका आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमों का उल्लघंन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की गई है।ज्ञातब्य है कि प्रतिबंधों में छूट देने से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित अन्य गतिविधियां भी संचालित हो रहें है।</a>
लोग कोरोना संक्रमण से बचने मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना प्रबल होते जा रही है।
कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तथा लोगों को कोरोना के खतरे से सचेत करने के लिए नगर निगम क्षेत्र में राजस्व विभाग के टीम पुनः सक्रिय हो गई है।
लापरवाही बतरने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा, मनीष सूर्यवंशी, कोमल साहू, जे.पी. दिनकर सहित नगर निगम व पुलिस की टीम भी मौजूद थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57