Advertisement

गरियाबंद: ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप में जवान ने AK-47 से की आत्महत्या, जांच जारी

गरियाबंद: सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने AK-47 से खुद को मारी गोली, आत्महत्या से हड़कंप

गरियाबंद। छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जांच में जुटी पुलिस और सीआरपीएफ

घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

फिलहाल जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


क्षेत्र में शोक का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद कैंप और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। जवान के सहकर्मी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी जवान के पारिवारिक पृष्ठभूमि और ड्यूटी से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी जुटा रहे हैं।


 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05