Advertisement

भाजपा सरकार के 2 साल खस्ताहाल, छत्तीसगढ़ में अपराध और महंगाई चरम पर: वंदना राजपूत

भाजपा सरकार का 2 साल खस्ताहाल – वंदना राजपूत

रायपुर/13 दिसंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की दो साल की सरकार को खस्ताहाल बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर तीन घंटे में एक महिला दुष्कर्म की शिकार हो रही है।

वंदना राजपूत ने कहा कि केवल बलात्कार ही नहीं, बल्कि हत्या, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में भी राजधानी रायपुर प्रदेश में सबसे आगे है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दुष्कर्म के मामलों में रायपुर पहले पायदान पर है, जबकि बिलासपुर दूसरे और कोरबा तीसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 तक के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। बीते एक वर्ष में प्रदेश में बलात्कार के कुल 3191 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसका अर्थ है कि प्रतिदिन औसतन 8 से 9 महिलाएं दुराचार का शिकार हो रही हैं। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में हर तीन घंटे में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जब-जब कोई नारा देती है, हकीकत में उसका उलटा ही होता है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे के बावजूद प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार और अनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। न तो बेटियां सुरक्षित हैं और न ही उन्हें आगे पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल मिल पा रहा है।

उन्होंने भाजपा के एक अन्य नारे ‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश की जल, जंगल और जमीन को बेचने की तैयारी में लगी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में बिजली, खाद, जमीन, घर, रेत और सीमेंट सहित सभी मूलभूत वस्तुएं महंगी हो गई हैं। आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47