Advertisement

राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम: NIC छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न | रायपुर

रायपुर, 14 दिसम्बर 2025/राष्ट्रीय कर्मयोगी–वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) छत्तीसगढ़, अटल नगर नवा रायपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह प्रशिक्षण व्यक्तिगत प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता तथा सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर केंद्रित रहा। छत्तीसगढ़ के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (SIO) श्री टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन, सुशासन तथा प्रशासनिक सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सहकर्मी सीखने और सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया, जहां टीम-आधारित चुनौतियां, व्यक्तिगत अभ्यास, चिंतनशील एवं संवादात्मक चर्चाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु NIC की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47