Advertisement

बाईक चालक अपनी सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट-पुलिस अधीक्षक।

बाईक चालक अपनी सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट-पुलिस अधीक्षक।प्रोत्साहन के लिए बाईक चालको को भेट की टी शर्ट।गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर। जिले की पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता के आदेशानुसार विशेष अभियान के तौर पर यातायात व जिले के थाना-चौकी की पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले बाईक चालकों के विरूद्व एमव्ही एक्ट की कार्यवाही करते हुए हेलमेट ना लगाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समन शुल्क लिया है। इसके साथ ही बिना नंबर की गाडियों एवं अन्य कागज ना होने पर व तीन सवारी चलने वालों पर भी एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की गई।
शनिवार के शाम रेडनदी पुल के पास स्थित टोल प्लाजा पर खुद पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग करवाई। यातायात व कोतवाली पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दस्तावेज चेक किए इसके साथ ही हेलमेट न पहनने पर चालानी कार्रवाई भी की है।
हेलमेट पहनने वाले बाईक चालकों को दी गई टी शर्ट।
टोल प्लाजा के पास चल रहे वाहन चेकिंग के दौरान जिन बाईक चालकों ने हेलमेट पहना था उन्हें *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता *ने नियमित तौर पर हेलमेट पहनने हेतु प्रोत्साहित करने यातायात नियम लिखी हुई टी शर्ट वितरण किया। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को भी टी शर्ट प्रदाय कर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की समझाईश देने कहा। टोल प्लाजा प्रबंधन को नाका के समीप यातायात नियमों की जागरूकता संबंधी फ्लैस लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ और एक्सीडेंट में हो रही मौतों को देखते पुलिस विभाग वाहन चालकांे को मध्यम गति से वाहन चालन करने एवं हेलमेट की अनिवार्यता की समझाइश लगातार दे रहा है। हमारा उद्धेश्य कार्यवाही करना नहीं बल्कि लोगों को सड़क पर सफर के दौरान यातायात नियमों का पालन एवं लोगों की अपनी खुद की सुरक्षा के लिए सचेत करना है। समझाईश के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 360 लोगों के विरूद्व जिले की पुलिस ने शनिवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, एसआई बीडी यादव, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय सहित यातायात व कोतवाली के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57