Advertisement

अवकाश के दिनों में भी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू, CMHO ने दी जानकारी

रायपुर, 24 दिसंबर 2025।शासकीय नियमों के तहत रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रहती हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि इस दौरान नियमित ओपीडी बंद रहती है, लेकिन इमरजेंसी OPD और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह कार्यरत रहती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी OPD का संचालन मुख्य आपातकालीन कक्ष से किया जाता है, जहां चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स और आवश्यक स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहते हैं। गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की भी व्यवस्था है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने जानकारी दी कि 24×7 पैथोलॉजी जांच की सुविधा केवल जिला अस्पतालों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहती है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को एक्स-रे, सोनोग्राफी और नियमित लैब सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में रविवार और अवकाश के दिनों में भी प्रसव सेवाएं पूरी तरह सुचारू रूप से जारी रहती हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47