Advertisement

जशपुर की लेखिका अंकिता जैन को मिला इफको युवा साहित्य सम्मान 2025, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी युवा लेखिका अंकिता जैन को बधाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की युवा लेखिका अंकिता जैन को प्रतिष्ठित ‘इफको युवा साहित्य सम्मान–2025’ से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि अंकिता जैन की पुस्तक ‘ओह रे! किसान’ छोटे और मझोले किसानों के संघर्ष, पीड़ा और जीवन की सच्चाइयों को अत्यंत संवेदनशील शब्दों में प्रस्तुत करती है। यह सम्मान न केवल लेखिका की साहित्यिक प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि किसानों के मुद्दों को साहित्य के माध्यम से सामने लाने का भी सराहनीय प्रयास है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है और इससे राज्य के युवा रचनाकारों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अंकिता जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

गौरतलब है कि इफको युवा साहित्य सम्मान देशभर के उभरते लेखकों को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों के लिए प्रदान किया जाता है। अंकिता जैन की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के साहित्यिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47