सड़क सुरक्षा माह: युवाओं को जागरूक करने और लाइसेंस सुविधा को लेकर NSUI ने SP सरगुजा को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर, सरगुजा// सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NSUI ने आज पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

यह प्रतिनिधिमंडल NSUI जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में कॉलेज में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं दुपहिया वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सड़क दुर्घटनाओं के शारीरिक और आर्थिक जोखिमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जाए, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए महाविद्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएं, जिससे छात्रों को लाइसेंस बनवाने में आसानी हो सके।

इन्हीं मांगों को लेकर NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस पहल का पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत किया और आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे

इस दौरान NSUI प्रतिनिधिमंडल में
आकाश यादव, अभिषेक सोनी, दीपेश धर, अंकित एक्का, अनमोल गोस्वामी, अंकित जायसवाल, संजर नवाज, प्रियांशु जायसवाल, अनमोल बारी, आकाश, प्रिंस, दीपंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।