विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर टी.एस. सिंहदेव का बयान, बोले– विपक्ष को डराने की साजिश

विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर टी.एस. सिंहदेव का हमला, बोले– विपक्ष को डराने की साजिश

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजनीति में जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कड़ा बयान देते हुए इसे विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को डराने और बदनाम करने की राजनीतिक साजिश करार दिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति का हिस्सा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

“न कांग्रेस डरेगी, न झुकेगी”

सिंहदेव ने स्पष्ट शब्दों में कहा—

“सत्ता के दबाव से न कांग्रेस डरेगी, न झुकेगी। इस प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ मजबूती से न्यायिक लड़ाई लड़ी जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

विधायक की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, वहीं आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आंदोलन और कानूनी कदम उठाए जाने के संकेत भी दिए जा रहे हैं।

सिंहदेव ने अपने बयान के अंत में “सत्यमेव जयते” कहकर न्याय की जीत में भरोसा जताया।