Advertisement

Makar Sankranti 2026: प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति पर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली/रायपुर। मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भगवान सूर्य के उत्तरायण होने और नई फसलों के स्वागत का यह महापर्व हमारी विविधता और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ये त्यौहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरायण का यह पावन उत्सव सभी को नई दिशा, संतुलन और नव संकल्प प्रदान करे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मकर संक्रांति के साथ-साथ पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगाली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कु जैसे विभिन्न फसल पर्वों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व नई शुरुआत, आशा, खुशी और समृद्धि का संदेश देते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संस्कृत श्लोक के साथ मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में इस दिन स्नान, दान और सूर्योपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश से ऋतु परिवर्तन होता है और समाज में नई ऊर्जा व सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47