मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति (खिचड़ी पर्व) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सद्भाव और भगवान सूर्य की आराधना से जुड़ा महापर्व बताया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जन-कल्याण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की।

राज्यभर में मकर संक्रांति को लेकर धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, स्नान और दान-पुण्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। खिचड़ी पर्व के रूप में यह त्योहार उत्तर प्रदेश में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।