Advertisement

Balodabazar News: बालेश्वर साहू को जमानत मिलने पर भूपेश बघेल का BJP पर हमला, बोले– सरकारी षड्यंत्र फिर फेल

बालेश्वर साहू को जमानत मिलने पर भूपेश बघेल का BJP पर तीखा हमला

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विधायक और जिला साहू संघ के अध्यक्ष बालेश्वर साहू को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—
“सरकारी षड्यंत्र फिर फेल, सत्य की हुई जीत। विपक्ष की हर बुलंद आवाज को कुचलने वाली इस कथित सुशासन सरकार के गाल पर एक बार फिर न्याय का करारा तमाचा पड़ा है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत बालेश्वर साहू को जेल भेजा गया था, लेकिन अब न्यायालय के फैसले से एक बार फिर सच्चाई सामने आ गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भूपेश बघेल ने आगे लिखा—
“भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत जेल भेजे गए जिला साहू संघ, जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष, जैजैपुर विधायक भाई बालेश्वर साहू जी को न्यायालय ने जमानत दे दी है। एक बार फिर सत्य की विजय हुई है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज उठाती रहेगी और किसी भी दबाव से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा—
“भाजपा के लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि सत्ता कभी स्थायी नहीं होती, वक्त पलटते देर नहीं लगती।”

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रही है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बालेश्वर साहू को जमानत मिलने को कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय और लोकतंत्र की जीत के रूप में देख रहे हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसे भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला फैसला बताया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47