Advertisement

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग गड़बड़ी पर 14 राइस मिल सील, 12 हजार क्विंटल धान जब्त

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई

कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर, 15 जनवरी 2026//धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में, राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट एवं मुख्य सचिव विकासशील द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार जांच की गई।

इस संयुक्त कार्रवाई में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के साथ राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम शामिल रही। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, रिसायक्लिंग तथा कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त

जांच उपरांत मुंगेली जिले की उपलेटा राइस मिल, नवागांव घुठेरा रोड स्थित नेशनल दाल मिल, पंडरिया रोड स्थित वर्धमान मिलिंग इंडस्ट्रीज, जैन राइस इंडस्ट्रीज तथा नवकार दाल उद्योग में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पाए जाने पर 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया।

वहीं नवागढ़ रोड स्थित दीपक राइस इंडस्ट्रीज एवं दीपक मिलिंग इंडस्ट्रीज में 198 क्विंटल से अधिक धान की कमी पाई गई, जबकि लोरमी रोड स्थित एसएस फूड में 1761 क्विंटल से अधिक धान की कमी उजागर हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत 19 राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 राइस मिलों को सील कर दिया गया है।


आईसीसीसी से हो रही धान खरीदी व्यवस्था की सख्त निगरानी

राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मिलर्स द्वारा समितियों से धान उठाव किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए शासन द्वारा आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का गठन किया गया है।

इसके अंतर्गत:

  • धान परिवहन में लगे वाहनों को GPS के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है
  • वाहन के एक ही स्थान पर अधिक समय तक रुकने,
  • मार्ग परिवर्तन करने,
  • या निर्धारित क्षमता से अधिक धान परिवहन की स्थिति में
    ऑनलाइन अलर्ट जारी होता है, जिसकी जांच जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा की जाती है।

सीमाओं और चेक पोस्ट पर कड़ी चौकसी

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर टीमों की तैनाती की गई है।
निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच, तथा कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान खपाने की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए जिले में भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47