Advertisement

रायपुर में पुलिस मितान सम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पुलिस मितान ऐप का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा

रायपुर,सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज राजधानी रायपुर के शांति सरोवर में आयोजित ‘पुलिस मितान सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस मितान ऐप का विधिवत शुभारंभ किया और इसे सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव एवं जनहितकारी पहल बताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर पुलिस और प्रदेशभर के पुलिस मितान भाई-बहनों को इस नवाचार के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सम्मेलन के दौरान पुलिस मितान साथियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस मितान ऐप आम नागरिकों और पुलिस के बीच सेतु का काम करेगा। यह ऐप सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों, यातायात अनुशासन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जन-जागरूकता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि जब समाज और प्रशासन मिलकर काम करते हैं, तभी स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है और पुलिस मितान जैसे स्वयंसेवी प्रयास इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जन-आंदोलन का रूप लेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पुलिस मितान सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47