Advertisement

रायपुर : राज्य में खरीफ फसलों की हो चुकी 61 फीसद बोनी : किसानों को 3451.74 करोड़ रूपए का ऋण वितरित

रायपुर : राज्य में खरीफ फसलों की हो चुकी 61 फीसद बोनी : किसानों को 3451.74 करोड़ रूपए का ऋण वितरित

रायपुर, 20 जुलाई 2021राज्य खरीफ फसलों की बुआई का सिलसिला तेजी से जारी है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित दलहन-तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 29 लाख 24 हजार 160 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 61 प्रतिशत है।

अब तक राज्य में 24 लाख 25 हजार 960 हेक्टेयर में धान, एक लाख 84 हजार 170 हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलों सहित एक लाख 43 हजार 640 हेक्टेयर में दलहन, 95 हजार 690 हेक्टेयर में तिलहनी तथा 74 हजार 700 हेक्टेयर रकबे में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2021 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है। जिसमें 36 लाख 95 हजार 420 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 60 हजार हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलें और 3 लाख 76 हजार 670 हेक्टेयर में दलहन, 2 लाख 55 हजार 490 हेक्टेयर में तिलहन तथा एक लाख 32 हजार 340 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है।

निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 29 लाख 24 हजार 160 हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

खरीफ सीजन 2021 के लिए खाद एवं बीज की किसानों को आपूर्ति की व्यवस्था सहकारी समितियों के माध्यम से की गई है। खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 11 लाख 7 हजार 989 क्विंटल के विरूद्ध अब तक 8 लाख 73 हजार 985 क्विंटल बीज का भण्डारण किया जा चुका है।
जो निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है। किसानों द्वारा अब तक 7 लाख 47 हजार 530 क्विंटल बीज का उठाव कर लिया गया है। फसल विविधीकरण को ध्यान में रखते हुए इस बार एक लाख 55 हजार 489 क्विंटल धान के अतिरिक्त अन्य खरीफ फसलों के बीज की व्यवस्था की गई है।
खरीफ में 11 लाख 75 हजार मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक के वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध 6 लाख 43 हजार 64 मीट्रिक टन खाद की प्राप्ति हुई है, जो कि खाद के अनुमोदित लक्ष्य का 55 प्रतिशत है।

राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता एवं कृषि लागत को कम करने के उद्देश्य से किसानों द्वारा जैविक खाद का भी उपयोग किया जा रहा है।

गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में दो रूपए किलो में गोबर क्रय कर बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक राज्य के 5584 गौठानों में 48 लाख 81 हजार क्विंटल से अधिक गोबर क्रय किया जा चुका है।

जिससे 6 लाख 25 हजार 602 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा तथा 2 लाख 50 हजार 223 क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 4 लाख 47 हजार 87 क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट तथा 83 हजार 755 क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों की मांग के अनुरूप आदान सहायता के रूप में प्रदाय किया गया है।

इस साल खरीफ सीजन के लिए 5300 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है। अब तक 3451.74 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण किसानों को दिया जा चुका है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में फसल विविधीकरण के तहत धान के बदले 3 लाख 44 हजार 398 हेक्टेयर रकबे में अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य है, जिसके विरूद्ध अब तक 4 लाख 12 हजार 509 किसानों के 2 लाख 64 हजार 744 हेक्टेयर रकबे का चयन किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 73 प्रतिशत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47