Advertisement

बिलासपुर में बालाजी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा

बिलासपुर में बालाजी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) ने बालाजी गैस एजेंसी की 3500 से अधिक लंबित रिफिल बुकिंग शहर की दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर कर दी है।

साईं प्रसाद और वर्तिका इंडेन को इन उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को इन्हीं एजेंसियों से होम डिलीवरी मिलेगी।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि बालाजी गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता पहले की तरह ही रिफिल की बुकिंग करें। बुकिंग होने के बाद निर्धारित समय सीमा में साईं प्रसाद या वर्तिका इंडेन से सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई जाएगी। खाद्य विभाग और आईओसीएल की टीम इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

शहर के किसी एजेंसी में सिलेंडर की कमी नहीं

आईओसीएल के जिला प्रभारी हेमप्रकाश साहू ने बताया कि, उपभोक्ताओं को सुविधा देना प्राथमिकता है। बालाजी एजेंसी के जिन उपभोक्ताओं की रिफिल बुकिंग हो रही है, उन्हें पास की दूसरी एजेंसियों से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक बालाजी एजेंसी से जुड़ा मामला पूरी तरह निराकृत नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि बिलासपुर शहर में घरेलू इंडेन सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है और सभी एजेंसियों को नियमित आपूर्ति की जा रही है।

छापेमारी और कार्रवाई को एजेंसी संचालक ने कोर्ट में दी है चुनौती

बताया जा रहा है कि, बालाजी गैस एजेंसी से करीब 15 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। त्योहारी सीजन में इन उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए आईओसीएल ने वैकल्पिक एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

बालाजी एजेंसी पर पूर्व में प्रशासन और कंपनी की ओर से कार्रवाई की गई थी। अस्थाई रूप से एजेंसी को बंद कर उनसे आवश्यक दस्तावेज मांगे गए थे। एजेंसी संचालक ने कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। इसी वजह से एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को रिफिल मिलने में दिक्कत की स्थिति बनी थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47