Advertisement

सारंगढ़ शहर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल

सारंगढ़ शहर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटों के भीतर कुत्ते ने महिला, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं समेत 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में घायल सभी 13 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने के बाद जिला अस्पताल में भी हलचल की स्थिति बन गई। अलग-अलग उम्र के लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद शहरवासियों में कुत्ते को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राह चलते लोगों को दौड़ाकर कर रहा हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। इसके चलते सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अकेले राहगीरों में डर बना हुआ है।

कुत्ते के हमले से जुड़े CCTV कैमरे के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कुत्ते को राहगीरों के पीछे दौड़ते और उन पर हमला करते देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इन इलाकों में हमले की खबर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ते के हमले की घटनाएं सारंगढ़ के गढ़ चौक, कुटेला, देवरपारा और बाजार चौक समेत कई इलाकों से सामने आ रही हैं। इन क्षेत्रों में लोग अब सड़क पर निकलते समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि अगर कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह और लोगों को अपना शिकार बना सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।

प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने की मांग

घटना के बाद शहरवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि शहर में राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57