Advertisement

बलरामपुर में गांधी पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

 

बलरामपुर, 30 जनवरी 2026/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान शहीदों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अदम्य साहस का स्मरण किया गया। साथ ही जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी एक साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है।

कलेक्टर ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने शासकीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें और नशामुक्त भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47