Advertisement

कोरबा में 1 फरवरी को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का भव्य आयोजन

कोरबा, 31 जनवरी 2026/नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में समिति प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन करती है।

इस वर्ष माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1 फरवरी 2026, रविवार को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्य और विशिष्ट यजमान

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में नारायण कुर्रे (जिलाध्यक्ष, सतनामी कल्याण समिति, कोरबा) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट यजमान के रूप में निम्न उपस्थित रहेंगे:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • दिलीप साहू (डायरेक्टर, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा)
  • अयोध्या प्रसाद सोनी (जिलाध्यक्ष, कनौजिया स्वर्णकार समाज, कोरबा)
  • सतविंदर सिंह सिंधु (उपाध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा)
  • मेदनी प्रसाद मिश्रा (प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग, कोरबा)

श्रद्धालुओं से अपील

नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागिता करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नदी संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में सामूहिक सहभागिता एवं धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना भी विकसित करना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47