Advertisement

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सरगुजा के सुदूर गाँव जुड़े शहर से, छात्रों-स्वास्थ्यकर्मियों को मिली बड़ी राहत

अंबिकापुर | 03 फरवरी 2026 | मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है कि आज सरगुजा जिले के उन सुदूर और वनांचल क्षेत्रों तक विकास की गूंज पहुंच रही है, जहाँ कभी परिवहन एक बड़ी चुनौती हुआ करता था। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अब केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीणों के समय, सुरक्षा और सपनों को संजोने का सशक्त माध्यम बन चुकी है।

बादा से बरियों, चारपारा, ककना, सिधमा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापारा, सरगवां होते हुए अंबिकापुर तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब नियमित, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिल रही है।

समय की बचत, जीवन हुआ आसान

अंबिकापुर के शहरी स्वास्थ्य अस्पताल में कार्यरत श्रीमती परमानिया पैकरा ने बताया कि इस मार्ग पर यह पहली नियमित बस सेवा है। उन्होंने कहा कि पहले ड्यूटी पर समय से पहुँचना और फिर सुरक्षित घर लौटना हमेशा चिंता का विषय रहता था। बस सेवा शुरू होने के बाद अब समय पर अस्पताल पहुँचना और समय से घर लौटना संभव हो पाया है, जिससे मानसिक तनाव भी कम हुआ है।

वहीं स्वास्थ्यकर्मी चंदा टोप्पो ने बताया कि बादा क्षेत्र से होने के कारण पहले आवागमन के साधन लगभग न के बराबर थे। बस सेवा शुरू होने से उनकी पेशेवर ज़िंदगी कहीं अधिक आसान हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ज़मीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव ला रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विद्यार्थियों के लिए बनी शिक्षा की राह आसान

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाया है। पुष्पेंद्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फाइनल ईयर की छात्रा लक्ष्मी ने बताया कि पहले बस पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब बस उनके घर के सामने से ही गुजरती है। इससे पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पा रही हैं।

इसी तरह पीजी कॉलेज की छात्रा निशा ने बताया कि पहले उन्हें बस पकड़ने के लिए लगभग पाँच किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। अब सिधमा गाँव से ही बस मिलने के कारण वह सीधे गाँधी चौक तक बिना किसी परेशानी के सफर कर रही हैं।

पैदल और लंबी बाइक यात्रा से मिली मुक्ति

सिधमा गाँव के निवासी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि बस सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन पाँच किलोमीटर तक पैदल या बाइक से सफर करना पड़ता था। अब गाँव से ही बस सेवा शुरू हो जाने से वे समय पर स्कूल पहुँच पा रहे हैं। उन्होंने इस पहल को ग्रामीणों के लिए वरदान बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ते सुदूर गाँव

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना एक परिवहन व्यवस्था भर नहीं, बल्कि सुशासन और समावेशी विकास का प्रतीक बनकर उभरी है। नियमित बस संचालन से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक ग्रामीणों की पहुँच आसान हुई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस पहल से समाज के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी सशक्त हो रहा है। आज सरगुजा के सुदूर वनांचल की सड़कों पर दौड़ती मुख्यमंत्री ग्रामीण बस न केवल यात्रियों को मंज़िल तक पहुँचा रही है, बल्कि प्रदेश की प्रगति और भरोसे की नई कहानी भी लिख रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47