Advertisement

सूरजपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर तैयारी तेज, कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न

सूरजपुर | 03 फरवरी 2026 |कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के तीन विकासखंड—सूरजपुर, प्रेमनगर और रामानुजनगर में चलाए जाने वाले सर्वजन दवा सेवा अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को फाइलेरिया बीमारी से बचाव, दवा सेवन के महत्व, संभावित प्रभावों और आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि अभियान के दौरान दवा वितरण दल के सदस्य आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित रहकर दवा वितरण एवं जागरूकता कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवा अभियान की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संपूर्णता अभियान 2.0 की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 की गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रतापपुर ब्लॉक में 06 निर्धारित सूचकांकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक प्रस्तावित आउटरीच कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां तिथि से पूर्व सुनिश्चित की जाएं और आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम लाए जाएं, ताकि संपूर्णता अभियान 2.0 का सफल क्रियान्वयन हो सके।

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों का संपादन ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए, जिससे फाइलों और दस्तावेजों का बेहतर प्रबंधन हो सके तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आए।

बैठक में डीएफओ डी.पी. साहू, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47