Advertisement

FORM-7 विवाद पर अखिलेश यादव का बयान: ‘घपलेबाज अब नए तरीके खोजेंगे, और सख्त निगरानी जरूरी’

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने FORM-7 से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और धांधलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा शिकायतों का संज्ञान लिया जाना, हर सचेत और सावधान पीडीए प्रहरी की सजगता और सक्रियता का परिणाम है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह आश्वासन इस बात का संकेत नहीं है कि अब सतर्कता कम कर दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घपलेबाज FORM-7 की चार सौ बीसी (बड़ी गड़बड़ी) पकड़े जाने के बाद अब वोटों की हेराफेरी के लिए कोई नया तरीका ढूंढने की कोशिश करेंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

‘अब और तगड़ी निगरानी जरूरी’

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा सत्ताधारी हो या भ्रष्ट अधिकारी, जब उनकी काली करतूतें उजागर होती हैं तो वे जनता और समाज के सामने अपनी छवि बचाने के लिए अपराध से पीछे हटते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि निगरानी और दबाव लगातार बना रहे।

लोकतंत्र की रक्षा में जनता और पत्रकारों की भूमिका

अखिलेश यादव ने कहा कि आम जनता, पीडीए प्रहरी, कुछ ईमानदार पत्रकार और ईमानदार अधिकारी—इन्हीं की वजह से लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए इसी तरह जुटे रहें और चौकन्ना रहें

FORM-7 से जुड़ा यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में लगातार गरमाता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज होने के आसार हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47