
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CM निवास में VB-G RAM G योजना पर आधारित गीत का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में VB-G RAM G योजना पर आधारित गीत का विमोचन किया। योजना के तहत गांवों में रोजगार के दिन बढ़ाकर 125 किए गए हैं, जिससे अधिक आय और हर परिवार को सीधा लाभ मिलेगा।
रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में VB-G RAM G योजना पर आधारित गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत गांवों में रोजगार की नई गारंटी का सशक्त संदेश देता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि VB-G RAM G योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के लिए काम के दिनों को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में भी वृद्धि होगी और योजना का सीधा लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की नीतियों से गांव, गरीब और मजदूर सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और समृद्ध गांव की परिकल्पना को साकार करने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।












