Advertisement

विश्व कैंसर दिवस 2026: नवापारा शहरी सीएचसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, 60 मरीजों को मिला लाभ

विश्व कैंसर दिवस पर नवापारा शहरी सीएचसी में निःशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर

60 मरीजों का पंजीयन, विशेषज्ञों ने दी परामर्श व निःशुल्क दवाएं

अंबिकापुर, 04 फरवरी 2026/विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया, जिन्हें कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता द्वारा जांच, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मरीजों को बीमारी की स्थिति के अनुसार मार्गदर्शन भी दिया गया।

“United by Unique” थीम पर जागरूकता सत्र

विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम “United by Unique” के अंतर्गत विशेष जागरूकता प्रस्तुति एवं परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रत्येक मरीज की बीमारी की विशिष्टता, समय पर जांच, नियमित उपचार और सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. गुप्ता ने कहा कि कैंसर के प्रभावी उपचार के लिए समय पर पहचान और निरंतर इलाज अत्यंत आवश्यक है। मरीजों एवं उनके परिजनों को उपचार के प्रति मानसिक रूप से मजबूत रहने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

निःशुल्क दवाओं का भी वितरण

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क कैंसर दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तत्काल राहत मिल सके।

स्वास्थ्य अमला रहा उपस्थित

इस अवसर पर शहरी सीएचसी नवापारा की प्रभारी चिकित्सक डॉ. शीला नेताम, स्टाफ नर्सेस, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं मरीजों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर को मरीजों एवं आमजन ने सराहा और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47