Advertisement

परीक्षा पर चर्चा 2026: महासमुंद की सृष्टि साहू ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, सीएम विष्णुदेव साय बोले – छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

परीक्षा पर चर्चा 2026: महासमुंद की बिटिया सृष्टि साहू ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा – पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम में महासमुंद जिले की छात्रा सृष्टि साहू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रश्न पूछने को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री निवास से मिला यह आमंत्रण न केवल सृष्टि साहू, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम साय ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सृष्टि साहू को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करते हैं, परीक्षा के तनाव को दूर करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणा देते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का प्रमुख मंच बन चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47