Advertisement

11 फरवरी को समर्पण दिवस: भाजपा मनाएगी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन

अंबिकापुर, 10 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के अग्रदूत एवं राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में खूबचंद पारख अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित समय पर किया जाएगा, अतः सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी रवि सिन्हा एवं सह प्रभारी सुश्री आभा तिवारी ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47