Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री थाना पुलिस ने गंगरेल बांध इलाके में हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रुद्री थाना पुलिस ने गंगरेल बांध इलाके में हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए गए हैं। घटना मानव वन मोड़ के पास हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, ढालसिंग नेताम (27), निवासी ग्राम खिरकीटोला, शाम को मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेब से 6 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

ढालसिंग नेताम की शिकायत पर रुद्री थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) के सामने उनकी पहचान कराई गई।

नकदी, मोबाइल और हथियार बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल चाकू, मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की। इन सामानों को गवाहों के सामने जब्त किया गया।

2 बालिग आरोपी जेल भेजे गए

बालिग आरोपियों में निशांत उर्फ दीपू ध्रुव (23), निवासी दानीटोला और भरत यादव (22), निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड शामिल हैं। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया गया है।

धमतरी में जंगल में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

धमतरी के नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नंगरानाला जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 16 हजार रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.43 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नंगरानाला जंगल के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां 5 लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47