Advertisement

रामानुजगंज में अटल परिसर का लोकार्पण, मंत्री रामविचार नेताम ने किया अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ रामानुजगंज के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ते हुए, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज में नवनिर्मित अटल परिसर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण भी किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर स्वागत गीत “सांसों की सरगम गाए… सुस्वागतम” से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज को एक मॉडल नगर के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने पूर्व में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तय किए गए मॉडल के अनुरूप आज नगर में सड़कों का मजबूत नेटवर्क, व्यापक रिनोवेशन एवं नाली निर्माण कार्य किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उन्होंने कहा कि वार्डों में पेयजल, बिजली एवं नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी और विकास कार्यों में आने वाली किसी भी बाधा का समन्वय कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने तथा क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अटल परिसर के लोकार्पण को सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के प्रयासों से रामानुजगंज विकास की नई इबारत लिख रहा है, जहां शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंच रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री रामविचार नेताम द्वारा 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05