Advertisement

Ambikapur News |सरगुजा ओलम्पिक 2026 का भव्य समापन, 1743 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 का भव्य समापन, 1743 खिलाड़ियों ने लिया भाग

अंबिकापुर, 14 फरवरी 2026/जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिन्टन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह गांधी स्टेडियम मैदान में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र लखपाले रहे। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, विशिष्ट अतिथि बालनाथ यादव (विधायक प्रतिनिधि), बाली चरण यादव (मंडल अध्यक्ष), आर.जे. पाण्डेय (प्राचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज) एवं मीरा साहू (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन राम कुमार सिंह, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, अंबिकापुर द्वारा दिया गया। मंच संचालन राकेश मिश्रा एवं सुनीता दास ने किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

20 से अधिक खेलों में दिखा खिलाड़ियों का दमखम

प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, 4×100 मीटर रिले रेस, साथ ही तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल की रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

इस खेल महोत्सव में 941 पुरुष एवं 802 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 1743 खिलाड़ियों तथा 100 कोच, मैनेजर एवं निर्णायकों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।


विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं मेडल से सम्मानित किया गया

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल परिधान, आवास, भोजन एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी।

  • व्यक्तिगत खेलों में पुरस्कार राशि
    • प्रथम – ₹2000
    • द्वितीय – ₹1500
    • तृतीय – ₹1000
  • टीम खेलों में पुरस्कार राशि
    • प्रथम – ₹4000
    • द्वितीय – ₹3000
    • तृतीय – ₹2000

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा नगद पुरस्कार राशि ऑनलाइन बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47