Advertisement

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति बैठक

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति बैठक

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी, अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भागीदारी है। अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की परिश्रम से हमें सफलता मिलना तय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए सभी मोर्चों की तरह अनुसूचित जाति मोर्चा को भी बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि मैं मोर्चा की ओर से भाजपा संगठन एवं नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के सभी सभी गतिविधियों व आने वाले चुनाव में मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा। बैठक को वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केसरी, आलोक दुबे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री राजाराम नायक ने  तथा आभार प्रदर्शन शंभू सोनकर मंडल अध्यक्ष अंबिकापुर ने किया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर डीके पूरिया,  विनोद हर्ष, जन्मजय मिश्रा, विजय व्यापारी, स्वरूप कांत, थामस,  कैलाश मिश्रा, प्रेमानंद तिग्गा,  विष्णु कांत सोनवानी, ध्रुव कुमार रवि, राजा राम नायक, गांधी पासवान, विक्रांत सोनकर, सुरेश सोनकर, भीम सोनकर  सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47