
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending
शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।
शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि डॉ. सिंकॉन को मेघालय के लोगों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।











