Advertisement

बलरामपुर: स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी, राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

बलरामपुर: स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी, राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने किया व्यापक निरीक्षण

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026/ जिले में स्वच्छता व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करने एवं इसे अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार श्री पुरुषोत्तम पंडा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के लिए संचालित व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान श्री पंडा ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर इसके नियमित संचालन एवं समयबद्ध स्लज निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, जल उपलब्धता, रख-रखाव एवं नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने सेग्रीगेशन शेड एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा उसके वैज्ञानिक निपटान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छग्राही दीदियों को कचरा संग्रहण की नियमितता, कचरे का पृथक्करण एवं यूज़र चार्ज संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। राज्य सलाहकार ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में स्वच्छग्राही दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की आधारशिला है। अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47