Advertisement

बलरामपुर में 12 और 27 मार्च को जिला स्तरीय समाधान शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण

बलरामपुर में जिला स्तरीय समाधान शिविर 12 और 27 मार्च को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

बलरामपुर जिले में 12 और 27 मार्च 2026 को जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में आम नागरिकों की शिकायतों और योजनाओं से जुड़े आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

बलरामपुर, 04 मार्च 2026। राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुगमता एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के विकासखंडों में जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

12 मार्च को वाड्रफनगर में शिविर

मार्च 2026 के तहत पहला शिविर 12 मार्च 2026 को विकासखंड वाड्रफनगर में आयोजित होगा। यह शिविर ग्राम पंचायत बरतीकला के हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत सीईओ निजामुद्दीन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

27 मार्च को रामचंद्रपुर में आयोजन

दूसरा शिविर 27 मार्च 2026 को विकासखंड रामचंद्रपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ रणवीर साय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण

शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों का पंजीयन कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा अधिकतम आवेदनों का स्थल पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47