Advertisement

बलरामपुर जॉब कैंप अपडेट: निजी कंपनियों में नौकरी के 608 अवसर

बलरामपुर में 10 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प, 608 पदों पर होगी भर्ती; अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन

बलरामपुर, 05 मार्च 2026। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 मार्च 2026 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प रामानुजगंज स्थित शासकीय आईटीआई परिसर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी कंपनियों द्वारा कुल 608 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सुरक्षा गार्ड के 200 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, फील्ड ऑफिसर के 2 पद, अकाउंटेंट के 2 पद, मार्केटिंग मैनेजर के 2 पद, टीआरजी ऑफिसर के 2 पद तथा लेबर के 200 पद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन अब ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के लिए आधार से अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे पहले पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं और उसके बाद प्लेसमेंट कैम्प के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 96856-72368 और 78312-99158 पर संपर्क कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत अग्निवीर (पुरुष) जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पदों के साथ स्थायी कैडर के नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2665212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार कार्यालय बलरामपुर के नंबर 96856-72367 और 96914-19348 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47