Advertisement

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले पर जांच शुरू, पुलिस और साइबर सेल करेगी पड़ताल

रायपुर, 16 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावे के बाद मामले में एहतियातन एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Chhattisgarh Board of Secondary Education द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थी। इसके बाद 15 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) तथा 16 मार्च को मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से यह जानकारी सामने आई कि एक छात्र संगठन ने दावा किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले यानी 13 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर हिंदी विषय से संबंधित प्रश्नों का एक हस्तलिखित पर्चा वायरल हुआ था।
समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वायरल पर्चे में लिखे गए कुछ प्रश्नों और परीक्षा में पूछे गए हिंदी विषय के बी-सेट प्रश्नपत्र के प्रश्नों में समानता होने का दावा किया गया है। हालांकि सोशल मीडिया में वायरल पर्चा स्पष्ट और पूरी तरह से पठनीय नहीं है, जिसके कारण उसकी सत्यता की प्रत्यक्ष पुष्टि नहीं हो पा रही है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वीडियो या सामग्री परीक्षा समाप्त होने के बाद सामने आई है, इसलिए प्रथम दृष्टया इसे प्रश्नपत्र लीक की घटना नहीं माना जा सकता।
इसके बावजूद परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले को देखते हुए मंडल ने इसे गंभीरता से लिया है और एहतियातन संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस और साइबर सेल से विस्तृत जांच कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
मंडल के सचिव ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47