रायपुर: लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन 1 मई से शुरू, 29 मई तक जमा कर सकेंगे आवेदन।






लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 आवेदन सूचना

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0


लिपिकों के लिए लेखा प्रशिक्षण: जुलाई से अक्टूबर 2026 सत्र हेतु 1 मई से स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

धमतरी/रायपुर: संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक पात्र कर्मचारी 1 मई 2026 से 29 मई 2026 के बीच अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
अंतिम तिथि का रखें ध्यान: निर्धारित तिथि 29 मई 2026 के पूर्व या पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन केवल कार्यालयीन समय में ही स्वीकार किए जाएंगे।

पात्रता और आवेदन की शर्तें

प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण सत्र के लिए वे लिपिक वर्गीय कर्मचारी आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है। कर्मचारियों को अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से ही निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भेजना होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • आवेदन केवल शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर के पते पर भेजे जाने चाहिए।
  • केवल मानक और निर्धारित आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। पूर्व में प्रचलित पुराने आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन के साथ सभी आवश्यक सुसंगत दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।
  • आवेदन केवल उसी सत्र के लिए मान्य होगा जिसके लिए वह किया गया है।

सूचना पटल पर उपलब्ध है प्रारूप

प्रशिक्षण हेतु आवेदन का निर्धारित प्रारूप और विस्तृत निर्देश रायपुर संभाग के सभी जिला कोषालयों के सूचना पटल पर चस्पा किए गए हैं। अभ्यर्थी वहां जाकर प्रारूप का अवलोकन कर सकते हैं और उसके अनुसार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।