Advertisement

CGBSE 12th Topper: तिल्दा की हेमलता साहू ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में 5वां स्थान |





रायपुर की बेटी हेमलता साहू ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

साइकिल से 7 KM का सफर और 12वीं बोर्ड में प्रदेश में 5वां स्थान: नहरडीह की हेमलता ने रचा इतिहास

रायपुर/तिल्दा, 30 अप्रैल 2026

रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नहरडीह की होनहार छात्रा हेमलता साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हेमलता ने राज्य की प्रावीण्य सूची (Merit List) में पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है चार्टर में उनके कुल प्राप्तांक 500 में से 487 (97.4%) रहे हैं |

संघर्ष से सफलता तक की कहानी

एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली हेमलता की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। वे प्रतिदिन अपने गांव नहरडीह से 7 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय तक साइकिल से आना-जाना करती थीं | सीमित संसाधनों के बावजूद, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने हर चुनौती को पार किया |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • अंक: 487/500 |
  • प्रतिशत: 97.4% |
  • राज्य मेरिट रैंक: 5वां स्थान |

प्रतिभाशाली शैक्षणिक रिकॉर्ड

हेमलता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था | पढ़ाई के अलावा वे विद्यालय की अन्य शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सदैव सक्रिय रहती हैं |

कलेक्टर ने दी बधाई

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हेमलता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए हेमलता एक मिसाल हैं | उनकी यह सफलता उनके परिवार, गांव और पूरे तिल्दा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है |



file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47