Advertisement

MP Board 10th Topper: पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री ने दिया 1 लाख का इनाम






MP Board 10th Topper: पन्ना की प्रतिभा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी


10वीं बोर्ड टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री ने दी 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी को माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेटी प्रतिभा और उनके माता-पिता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को सुशासन की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिभा अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

“प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं। उनकी सफलता लाखों बेटियों और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।”
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पन्ना का ‘हीरा’ बनीं प्रतिभा

पन्ना जिले के गुन्नौर की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने सरस्वती ज्ञान मंदिर से पढ़ाई करते हुए 99.8% अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए कहा कि पन्ना जिले से शिक्षा के क्षेत्र में असली ‘हीरा’ निकला है।

मुलाकात के अवसर पर प्रतिभा और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रतिभा भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47