भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक

भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के प्रथम कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास के मुख्य आतिथ्य, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा की अध्यक्षता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी व जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि जिस प्रदेश को धान का कटोरा कहा जाता है वहां धान समितियों में सड़ रहा है,अब तक 9 लाख मीट्रिक टन धान सड़ चुका है। उस कांग्रेस सरकार की बेशर्मी देखिए इनके मंत्री कहते हैं इसके जिम्मेदार मोदीजी हैं। उन्होने आगामी 26 जुलाई को किसानों के मुद्दे पर होने वाले विधानसभा स्तरीय धरने को लेकर कहा कि हमें किसानों के आंसू पोंछने हैं, इसके लिए हमें लाठियां भी खानी होंगी और जेल भी जाना होगा, किसान मोर्चा तैयार रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसान मोर्चा संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।हमारा लक्ष्य पूरे 439 ग्राम पंचायत में 10-10 किसान प्रहरी खड़ा करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को जोडना, तथा किसानों की आय दुगुना करना है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा सत्र के अंदर जब हमारे नेता व जनप्रतिनिधि किसानों के हित की बात रख रहे होंगे तब हम किसान मोर्चा के लोग सड़क पर किसानों के लिए आंदोलन कर रहे होंगे। समय खेती किसानी का है पर हम किसानों के हित में आंदोलन को मजबूर हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि 26 जुलाई को होने वाले विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को किसान मोर्चा पूरी ताकत से सफल बनाये। जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि भारत फिर से सोने की चिडिया तभी बनेगा जब किसान मजबूत होगा।

जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रदेश का किसान जिसे खेत पर होना चाहिए वो सडक पर है ,अन्नदाता भूखे सो रहा है और सरकार नींद में है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू पांडेय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जिसका समर्थन जिला मंत्री आशीष गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह व मनोज कंसारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संवाद प्रमुख संतोष दास, अनिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, स्वरूप कांत थामस, कैलाश ठाकुर, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनोज राजवाडे, काशी केसरी त्रिलोचन पैकरा अजय कुमार सिंह धनंजय द्विवेदी सुनील बघेल धर्मेंद्र जायसवाल मनीष बारी दिवस दुबे अमित दिलेश्वर बहरा नछत्तर सिंह विश्वनाथ गुप्ता पटेल छोटे लाल माथुर हीरा साय भोपाल नरेंद्र सिंह सतीश कुमार जयसवाल प्रदीप कुमार प्रेमी श्रवण सिंह कन्हैया लाल सोनी विनोद अग्रवाल राघरेश्वर गुप्ता मनोज प्रसाद भूपेंद्र सिंह मुकेश ठाकुर महेश जयसवाल रामबरन दिलीप प्रजापति रामप्रसाद ज्ञान सिंह अभिमन्यु श्रीवास्तव प्रवीण गुप्ता राजू जायसवाल नंद कुमार ताम्रकार शिव कुमार दुबे दिनेश गुप्ता अभय वर्मा दिलीप गुप्ता प्रदुमन पैकरा राधेश्याम बेक चंद्रमणि प्रधान जयपाल चक्रधारी भीमसेन यादव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।