Advertisement

सीएम योगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे

सीएम योगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे। रविवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुहर लगा दी।

दरअसल, उन्होंने लखनऊ के ताज होटल में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। उनसे कहा- हमें ऐसी कोई बयानबाजी नहीं करनी है, जो संगठन या सरकार के खिलाफ हो।नितिन नवीन ने कहा- पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संगठन के कामकाज में योगदान दें। विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलना चाहिए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से कहा- विपक्ष को मौका न दें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नितिन नवीन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से उनके राजनीतिक अनुभव पर भी चर्चा की। अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा- पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की संगठन के कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।

नितिन कहा- विपक्ष सरकार और संगठन के खिलाफ नैरेटिव सेट करना चाहता है, हमें ऐसा कोई मौका नहीं देना है, जिससे विपक्ष को सरकार या संगठन के खिलाफ मुद्दा मिले। सार्वजनिक तौर पर सरकार और संगठन के कामकाज को सही बताना है।

बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और रमापति राम त्रिपाठी समेत कई पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47