Advertisement

2 अगस्त से शालाओं का संचालन पुनः होगा प्रारंभ 50 प्रतिशत छात्र ही होंगे उपस्थित

2 अगस्त से शालाओं का संचालन पुनः होगा प्रारंभ
50 प्रतिशत छात्र ही होंगे उपस्थित

अम्बिकापुर 26 जुलाई 2021/संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री के कुमार ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए 2 अगस्त 2021 से शालाओं का संचालन पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।

प्रत्येक शाला में प्रतिदिन 50 प्रतिशत छात्र ही उपस्थित होंगे शेष 50 प्रतिशत छात्र अगले दिन उपस्थित होंगे। शाला संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया गया है।

जारी निर्देशानुसार शालाओं का संचालन तभी प्रारंभ किया जाएगा जब जिले में पिछले सात दिनों में कोरोना से नवीन संक्रमित होने की दर 1 प्रतिशत से कम हो। शालाओं का संचालन केवल दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं हेतु ही किए जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कक्षा पहली से पांचवी तथा छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं तभी प्रारंभ किए जाएगें, जब शालाओं में गठित शाला पालक समिति ऐसे प्रस्ताव पारित करे तथा ग्राम पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में तथा वार्ड पार्षद नगरीय क्षेत्रों में लिखित रूप से अपनी सहमति दें। सभी शालाओं में प्रारंभ करने से पूर्व साफ-सफाई एवं सेनिटाईजेशन कराना होगा।

शोसल डिस्टेसिंग के नियामें का पालन करने हेतु कतारों एवं दूरियों को चिन्हांकित करना होगा तथा शाला में तेज धूप तथा वर्षा से बचने के भी सुरक्षित उपाए करने होंगे।

शाला में मास्क लगाना अनिवार्य हो तथा साबून से हाथ धोने एवं सेनिटाईजेशन की पूर्ण व्यवस्था हो। सभी उच्च अधिकारी विशेष रूप से जिला चिकित्सा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल केन्द्र समन्वयक संकुल केन्द्र समन्वयक आवश्यक रूप से शाला प्रारंभ होने के दिन शालाओं का खूद दौरा करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47