Advertisement

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक चल रही

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। वह मंदिर के कमरे में बैठे हुए हैं। ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी बैठक में नहीं पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में दोनों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं। पहले जानकारी सामने आई थी कि वह बैठक में नहीं शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पदेन सदस्य के. पाराशरण, नृपेंद्र मिश्रा और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे और यूपी सरकार के प्रतिनिधि संजय प्रसाद बैठक में ऑनलॉइन जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद शाम 5:30 बजे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इसमें बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी दी जाएगी।

ट्रस्ट में 14 सदस्य हैं। इनमें से 4 पदेन सदस्य हैं। किसी भी प्रस्ताव को पास करने के लिए दो-तिहाई सदस्यों की सहमति जरूरी है। पदेन सदस्यों के वोट काउंट नहीं होते हैं। चंपत और अनिल इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में 8 सदस्यों में से 6 सदस्यों की सहमति के बाद ही फैसला संभव है।

इससे पहले, सोमवार दोपहर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल ने लेटर जारी करके पहली बार चढ़ावा चोरी पर बयान दिया। उन्होंने कहा- चोरी से मैं आहत हूं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47