Advertisement

छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवक ने एकतरफा प्यार में नर्सिंग स्टूडेंट खुशी साहू (19) की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवक ने एकतरफा प्यार में नर्सिंग स्टूडेंट खुशी साहू (19) की हत्या कर दी। आरोपी लाकेश्वर उर्फ पिंटू साहू (24) पूरी प्लानिंग के साथ खुशी की हत्या करने पहुंचा था। वह वारदात से एक दिन पहले भी रायपुर से भिलाई आया था, लेकिन खुशी कमरे में नहीं मिली। इस कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और लौट गया।

अगले दिन आरोपी फिर भिलाई पहुंचा। इस बार उसने हत्या के बाद पहचान और सबूत छिपाने की भी पूरी तैयारी कर रखी थी। आरोपी एक के ऊपर एक 2 शर्ट पहनकर आया था। जींस के अंदर बरमूडा भी पहन रखा था। हत्या के बाद उसने खून से सने कपड़ों और जूते को कुम्हारी के पास खारून नदीं में फेंक दिया था। हालांकि, पुलिस ने उसे बलौदाबाजार से अरेस्ट कर लिया

3 मिनट के अंदर किए 10 से 11 वार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी रामनगर स्थित खुशी के किराए के कमरे में पहुंचा। उस समय खुशी और उसकी सहेली कमरे में थीं। इसी बीच सहेली बाथरूम चली गई। आरोपी को मौका मिल गया। कमरे में घुसते ही उसने पहले खुशी का गला दबाया और उसके बाद उसने खुशी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

करीब ढाई से तीन मिनट के अंदर आरोपी ने खुशी पर 10 से 11 बार चाकू से वार किए। गला दबाने के कारण खुशी के गले की हड्डी भी टूट गई थी। सहेली के बाहर आने तक आरोपी पिंटू साहू वारदात को अंजाम देकर भाग चुका था। खून से लथपथ खुशी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

खून से सने कपड़े-जूते खारून नदी में फेंके

हत्या के बाद आरोपी ने प्लानिंग के मुताबिक खून से सनी शर्ट और जींस उतार दी। एक जूता भी खून से सन गया था। आरोपी ने इन कपड़ों और जूते को कुम्हारी के पास खारून नदी में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद वह अंदर पहनी शर्ट और बरमूडा के सहारे मौके से भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में बताया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47