Advertisement

कोंडागांव जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ

कोंडागांव जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की तेज रफ्तार यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल में जा घुसी।

हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी कोंडागांव से गीदम जा रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नियमित जांच करने की मांग

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में बसों की अनियंत्रित गति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात सुचारु कराया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47